v
पुडुचेरी राज्य की उप-राज्यपाल श्रीमति किरण बेदी ...
पुडुचेरी राज्य की उप-राज्यपाल श्रीमति किरण बेदी ने शुक्रवार की रात को शहर की सड़कों पर निकलते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्षेत्र का निरक्षण किया और जायज़ा लिया। परन्तु इस निरिक्षण को उन्होंने किसी को बिना बताये और गोपनीय तरीके से पूरा किया। किरण बेदी ने शुक्रवार की रात को गोपनीय तरीके से स्कूटी पर सवार होकर राज्य का निरक्षण किया। न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक किरण बेदी स्कूटी में पीछे बैठी हुई थी और उन्होंने अपने मुँह पर दुपट्टा बांध रखा था।
उपराज्यपाल श्रीमति किरण बेदी जी ने निरक्षण करने के बाद अपने ऑफिसियल ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ उपायों का सुझाव देंगी जो पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लेने की जरूरत है।
"मुझे लगता है कि पुडुचेरी रात में भी महिलाएं सुरक्षित हैं। मैं लोगों से अपील करती हूं कि जरूरत पड़ने पर वे पीसीआर से कॉन्टैक्ट करें और 100 नंबर डायल करें।"
From a midnight incognito #Suraksha Round to the 6AM weekend #Swachh Round... pic.twitter.com/qn9OVZYYod
— Lt. Gov. Puducherry (@LGov_Puducherry) 19 August 2017
लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी और राजनेता हैं। वे साल 1972 में भारतीय पुलिस में सेवा देने वाली पहली महिला अधिकारी है। उन्होंने 35 साल तक सेवा देने के बाद 2007 में स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। किरण बेदी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। उन्होंने संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर भी काम किया है।
किरण बेदी ने अपनी स्कूटर वाली फोटो वॉट्सऐप पर मीडियापर्सन्स को भेजकर लिखा कि मुझे महसूस होता है कि यहां महिलाएं सुरक्षित हैं। किरण ने अफसरों को सिक्युरिटी बढ़ाए जाने की सलाह भी दी है।
एक्सक्लूसिव तस्वीरों में उप-राज्यपाल किरण बेदी एक महिला के साथ स्कूटर के पीछे बैठी हैं और सिर पर दुपट्टा ओढ़कर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि लोग उन्हें पहचान ना सकें। इस आकस्मत और गोपनीय दौरे के बारे में पुडुचेरी पुलिस और प्रशासन को भी जानकारी नहीं थी। उपराज्यपाल किरण बेदी ने यह दौरा बेहद गोपनीय रखा था।
मीडिया से बात करते हुए किरण बेदी ने कहा कि स्कूटर की सवारी के जरिए वो जानना चाहती थी कि पुडुचेरी में सड़कों पर रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए हालात कैसे हैं, और अगर कहीं खामियां हैं तो उन्हें दुरुस्त कैसे किया जा सकता है।
Just back from a night round.
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) 18 August 2017
Went pillion riding on a scooter camouflaged.
Felt Pondicherry safe for women, even at night. Shall repeat..
आप को बता दें कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। यहाँ पर साल 2016 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे। तब इस चुनाव में कांग्रेस सरकार और डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। इस चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए श्री सी नारायणसामी को चुना गया था। इसी दौरान मई माह में आयोजित 23वी उपराज्यपाल के पद पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी (2.5-2) ने कार्यभार संभाला था। तभी से ही उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच तनाव है।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold