v नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - नरेंद्र मोदी है वो शख्स जो भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे | Stillunfold

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - नरेंद्र मोदी है वो शख्स जो भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

सोमवार को बीजेपी के लोकसभा सांसद किरीट सोमैया स

7 years ago
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - नरेंद्र मोदी है वो शख्स जो भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

सोमवार को बीजेपी के लोकसभा सांसद किरीट सोमैया संसद को एक बार फिर 'नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी' की याद दिला दी। उन्होंहे अपनी बात रखते हुए कहा कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले एक भविष्यवाणी करते हुए अपनी किताब 'द प्रोफेसीज' में कहा है कि 21वीं सदी में पूर्व देश का नेता भारत को नई उचाईयों पर ले जायेगा। फ्रेंच भाषा में लिखी इस पुस्तक में साफ लिखा है कि वो नेता भारत का कायापलट कर देगा। 

दरअसल, किरीट सोमैया के मुताबिक वो व्यक्ति कोई ओर नहीं बल्कि भारत के मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी नेता ने इस भविष्यवाणी को मोदी से जोड़कर देखा है। इसके पहले भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी इस नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणी हुई सही साबित - 


हिटलर का उदय

Source = Telegraph

नास्त्रेदमस ने दूसरे विश्व युद्ध से सम्बंधित एक भविष्यवाणी में कहा था कि दुनिया में एक ऐसे बच्चे का जन्म होगा, जो कई लोगों मृत्यु का कारण बनेगा।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला

Source = Ytimg

2001 में हुए 9/11 हमे को लेकर भी उनकी एक भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जाता है। जिसमें उन्होंने कहा था दो बड़ी चट्टानें आपस में टकराएंगी जिसके बाद युद्ध जैसे हालात स्थापित हो जायेंगे।

लंदन की भयंकर आग

Source = Media.npr

नास्त्रेदमस की यह भी भविष्यवाणी भी बिलकुल सही साबित हुई थी। जिसमें उन्होंने लंदन को भीषण आग में जलते देखा था और सच में 1966 में लंदन में आग ने ऐसा कोहराम मचाया था कि पूरा लंदन 3 दिन तक लाग की लपटो से झुलसता रहा।

परमाणु बमबारी

Source = Fotki

नास्त्रेदमस की एक ओर भविष्यवाणी एक दम सटीक साबित हुई थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि दो ऐसे खतरनाक धमाके होंगे, जिसका असर सालों तक रहेगा। जापान में हिरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु हमलों की बर्बादी को आज तक कोई भूल नहीं पाया है।

Comment